बहराइच, मई 21 -- तेजवापुर, संवाददाता। भीषण गर्मी, तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच तेजवापुर क्षेत्र के चंदनापुर नहर में नहर में पानी आने से किसानों, ग्रामीणों के साथ पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को भी बड़ी राहत मिली है। कई दिनों से क्षेत्र में गर्म हवाओं और सूखे जैसे हालात के कारण लोग परेशान थे, वहीं पशु-पक्षियों को भी पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा था। नहर में पानी पहुंचने के बाद किसानों ने खेतों की सिंचाई को लेकर राहत महसूस की है। किसानों का कहना है कि समय पर पानी मिलने से फसलों को लाभ मिलेगा और खेती के कार्यों में तेजी आएगी। वहीं नहर किनारे मवेशी, पक्षी और अन्य जीव-जंतु भी पानी का उपयोग करते दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में नहरों में नियमित पानी छोड़े जाने से लोगों के साथ जीव-जंतुओं को भी राहत मिलती है। लोगो...