शाहजहांपुर, मार्च 14 -- जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी बिना फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गयी हैं, जिसको लेकर किसानों में परेशानी की स्थित बन गयी है। उसी क्रम में ददरौल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के किसानों ने शाहबाद से निकले रोजा रजबहा से निकलने वाली नहर में पानी की नियमित आपूर्ति न होने की समस्या को लेकर ददरौल विधायक अरविंद सिंह से समाधान की मांग की है। ग्राम पंचायत बिलंदपुर निवासी सुदेश सिंह छोटू ने गांव वालों के साथ ददरौल विधायक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि रोजा रजबहा से निकलने वाली नहर पर क्षेत्र के सैकड़ों किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए निर्भर हैं। लेकिन वर्तमान समय में नहर में समय पर और पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...