आरा, फरवरी 24 -- -रामनगर बंगला के पास नाहर में किसानों ने जताया विरोध -सिंचाई के अभाव में सूख रही रबी की फसल जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के बिहिया नहर किनारे बसे किसानों का धैर्य अब जवाब दे गया है। रबी फसल की सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के किसानों ने रामनगर बंगला के समीप नहर में उतरकर मंगलवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद स्थानीय पदाधिकारियों की ओर से नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में सिंचाई नहीं होने के कारण गेहूं समेत अन्य रबी फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं, जिससे किसानों के सामने आजीविका का गंभी संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या पर कड़ा रुख अपनाते हुए जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने चीफ इंजीनियर (सोन अंचल डि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.