नहर में पलटी गेहूं भरी ट्रैक्टर-ट्राली, किसान को नुकसान
शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- सिंधौली। नहर पटरी पर सोमवार शाम गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्राली में भरा गेहूं पानी में भीगने से किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। करोंकुइयां गांव निवासी किसान मतलूफ उर्फ पप्पू खेत से गेहूं की फसल गहाई कराकर ट्रैक्टर-ट्राली से घर ला रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली को बायीकुआं निवासी व्यक्ति चला रहा था। बताया गया कि फसल पट्टे की जमीन पर उगाई गई थी, जिसे तैयार करने में काफी मेहनत लगी थी। शाम करीब चार बजे नहर की पटरी से गुजरते समय अचानक ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरी। ट्राली पलटने से उसमें भरा करीब 15 से 20 कुंतल गेहूं पानी में भीग गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और टोकरी की मदद से भीगे गेहूं को बाहर निकालने का प्रयास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.