गंगापार, जून 9 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। धान की फसलों की तैयारी में स्थानीय किसान नर्सरी की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन नहर में पानी नहीं होने से किसान परेशान हैं। निजी नलकूपों के भरोसे नर्सरी डाल रहे हैं। ज्यादातर किसानों ने नर्सरी डालने के लिए खेत तैयार कर पानी का इंतजार कर रहे हैं तो कुछ स्थानों पर किसानों ने धान की नर्सरी डाल दी है।किसान सरकारी बीज भंडार व निजी दुकानों से बीज खरीद रहे है। सरकारी बीज भंडार में बीपीटी 5204, एमटी 7024, सांभर उपलब्ध है। कुछ किसान निजी दुकानों से भी धान के बीज खरीद रहे हैं। धोकरी गांव के किसान बृजेश यादव, योगेश्वर मिश्र ने बताया कि गोल्ड 6444 व दामिनी का प्रयोग स्थानीय किसानों द्वारा किया जाता है। यह भी पढ़ें- पानी न बिजली कैसे तैयार हो नर्सरी किसानों ने बताया कि निजी नलकूपों की सहायता से धान की नर्...