नहर में नहाने गई किशोरी डूबी, तीन सहेलियों की युवक ने बचाई जान
इटावा औरैया, मई 8 -- बकेवर। लवेदी क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा में शुक्रवार दोपहर भोगनीपुर नहर में नहाने गई चार किशोरियां पानी में डूबने लगीं। वहां मौजूद एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर नहर में छलांग लगाते हुए तीन को बाहर निकाल लिया, लेकिन एक तेज बहाव में लापता हो गई। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते वहां पहुंचे। जबकि पुलिस और गोताखोर देर शाम तक किशोरी की तलाश में जुटे रहे। धर्मपुरा निवासी श्रीनरेश राजपूत की 15 वर्षीय बेटी उपासना शुक्रवार दोपहर 12 बजे गांव की ही अपनी सहेलियों निधि, छाया और दीक्षा के साथ गांव के पास स्थित भोगनीपुर नहर में नहाने गई थी। पहले चारों नहर के उथले हिस्से में थीं, लेकिन कुछ देर बाद वे धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चली गईं। बताया कि अचानक एक किशोरी का संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में जाने लगी। उसे बचाने के प्रयास में बाकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.