उन्नाव, मई 27 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के शारदा नहर बुधवार दोपहर नहाते समय युवक के गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामसिंहखेड़ा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय विवेक सिंह पुत्र विजय बहादुर बुधवार दोपहर शारदा नहर में नहाने गया था। नहर किनारे स्थित बगीचे में ग्रामीणों से कहा कि नहाने जा रहा है। काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटा तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां झाड़ियों के बीच उसका शव फंसा हुआ था। मृतक की पत्नी नंदनी की आठ माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी। एक बेटी नाव्या है। विवेक उन्नाव में बर्फ बेचने का काम करता था। मां शिव देवी बेटे की मौत से आहत है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएग...