नोएडा, अगस्त 1 -- दनकौर, संवाददाता। भट्ठा नहर में थार गिरने से विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के एक सप्ताह बाद भी पुलिस इस मामले में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। इस प्रकरण में हत्या से संबंधित कोई साक्ष्य अब तक उपलब्ध नहीं हो पाया। इसके कारण पुलिस ने हिरासत में लिए पति को मुक्त कर दिया। नहर में बीते रविवार को थार कार गिरने से विवाहिता रीना की मौत हो गई थी। रीना अपने पति भट्टा गांव निवासी मोहित के साथ मथुरा से देर रात वापस घर लौट रही थी। विवाहिता के पति ने इस घटना को महज एक हादसा बताया था, लेकिन विवाहित के पिता और भाई ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में विवाहिता के पिता जोगेंद्र सिंह निवासी ख़ालोर, जहांगीराबाद बुलंदशहर ने दनकौर कोतवाली में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। हत्या के मामले में पति ससुर और सास पर दहेज प्र...