अमरोहा, मई 22 -- नौगावां सादात, संवाददाता। दोस्तों के साथ नहाते समय रामगंगा पोषक नहर में डूबे युवक का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। गुरुवार को दिन निकलते ही शुरू हुई एसडीआरएफ टीम की तलाश देर शाम तक अधूरी रही। वहीं, क्षेत्रीय विधायक समरपाल सिंह ने नहर पर पहुंच मायूस परिजनों को दिलासा दिया। डीएम डॉ.नितिन गौड़ से वार्ता कर नहर का पानी रुकवाने की मांग की। दूसरी तरफ परिजनों को बेटे के जिंदा होने की उम्मीद भी अब टूटती दिख रही है।गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी मसलूम खां का 18 वर्षीय बेटा मोहम्मद सैफ बकरीद का त्योहार मनाने के लिए बीते सप्ताह मुंबई से घर आया था। यह भी पढ़ें- सरयू नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी बुधवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे वह अपने दोस्तों के साथ शिकरिया पुल के नीचे बह रही रामगंगा पोषक नहर में न...