इटावा औरैया, मई 1 -- जसवंतनगर। बलरई क्षेत्र के ग्राम नगला गुंदी के सामने भोगनीपुर गंग नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए साथी युवक पर साजिश का आरोप लगाया। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गुरुवार को घटनास्थल से लगभग दस मीटर के दायरे में युवक का शव पानी में ऊपर आ गया। शव मिलते ही मौके पर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के कारीखेड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक पुत्र हरिश्चंद्र अपने साथी मोहम्मद इसराइल निवासी बिहार के साथ डीएफसी रेलवे परियोजना में ठेके पर बिजली का काम करता था। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन काली नदी में मिला सत्यम का शव उनके साथ एक अन्य मजदूर शिवराज सिंह पुत्र जयदेव सिंह भी कार्यरत है। शिवराज ने बताया कि बुधवार शाम काम खत्म करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.