नहर में डूबे युवक का शव 18 घंटे बाद बरामद, गांव में पसरा मातम
औरंगाबाद, जून 10 -- ओबरा थाना क्षेत्र के डिहरा लख के समीप पटना मुख्य कैनाल में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव करीब 18 घंटे बाद बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। मृतक की पहचान अतरौली के कंचन बिगहा निवासी मो. आलमगीर के 20 वर्षीय पुत्र औरंगजेब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे औरंगजेब अपने पांच दोस्तों इरफान, गोल्डन, छोटू, मोनू और सेराज के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
खोजबीन की प्रक्रिया सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सीओ हरिहर नाथ पाठक की पहल पर बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और विशेष सर्च अभियान चलाया। करीब नौ बजे टीम ने नहर से युवक का शव बरामद कर लिया। शव उस स्थान से लगभग सौ गज दूर मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.