मेरठ, फरवरी 15 -- सरधना। तीन दिन पूर्व गंगनहर में कूदकर डूबे दिनेश का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। शनिवार को भी उसकी तलाश में पुलिस व पीएसी की टीम दिनभर गंगनहर में सर्चिंग करती रही। दोपहर में विधायक अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और पुलिस से लगातार सर्चिंग कराते रहने के लिए कहा। बता दें, कि दौराला थाना क्षेत्र के मवी मीरा निवासी दिनेश सिंह पुत्र सौनाथ सिंह ने तीन दिन पूर्व सरधना पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी थी। उसकी चप्पल व शॉल पुल पर रखी मिली थी जिसके आधार पर उसकी पहचान हो पाई थी। शनिवार को भी पुलिस और पीएसी की टीम गंगनहर में दिनेश को तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। परिजन भी दिनभर गंगनहर पर डटे रहे। दोपहर में विधायक अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात कर हरसंभव मदद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.