मेरठ, मार्च 3 -- गंगनहर में डूबे सरधना निवासी अजीम का चौथे दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। दो दिन से लगातार पीएसी के जवान उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। उधर, इस घटना के बाद से अजीम के परिजनों में मातमी माहौल छाया हुआ है। परिजन उसके मिलने की उम्मीद में गंगनहर पटरी पर डेरा डाले हुए हैं। शनिवार दोपहर सरधना पुल से मोहल्ला गोमतीनगर निवासी पूर्व सभासद मोहसीन अंसारी के पुत्र अजीम अंसारी ने नहर में छलांग लगा दी थी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर स्थानिय गोताखोरों की मदद से उसे तलाश कराया था, लेकिन कोई सफतला नहीं मिल पाई थी। परिजनों ने पुलिस से पीएसी के गोताखोरों को बुलाने की मांग की थी। रविवार को पीएसी के गोताखोर सरधना पहुंच गए थे। तब से ही वह गंगनहर में सुबह व शाम में अजीम को...