मोतिहारी, मार्च 6 -- हरसिद्धि(पूर्वी चम्पारण)। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के हासुआहाँ मानिकपुर पंचायत के वार्ड नम्बर एक निवासी एक युवक की मौत होली के दिन बुधवार को स्नान करने के दौरान नहर में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान वहीं के विदेशी राउत के पुत्र रंजीव कुमार( 17) के रूप में हुई है।सूचना मिलते ही हरसिद्धि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर नहर से शव निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। होली का रंग बदरंग हो गया। परिजन रोने चिल्लाने लगे। गांव में किसी के घर होली नहीं मनी। पूरा गांव शोक में डूबा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...