अलीगढ़, जून 10 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र की नानऊ गंग नहर में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, अमित पुत्र छोटेलाल (23) निवासी नगला महताब, नई आबादी, थाना देहली गेट, अलीगढ़ अपने साथियों लकी, प्रमोद वर्मा, अजीत, विशाल वर्मा, विशाल कुमार और सुनील राजपूत के साथ नानऊ नहर पर घूमने आया था। दोपहर के समय नहर में नहाते हुए अमित गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों तथा स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकराबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई संदीप ने बताया कि अमित तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। उसकी असमय मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि प्रारंभ में परिजनों ने घटना को ...