सहारनपुर, मई 18 -- मिर्जापुर, संवाददाता। हथनीकुण्ड बैराज क्षेत्र में खारा जल विद्युत परियोजना और हथनीकुण्ड बैराज के बीच बहने वाली नहर में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव छुटमलपुर निवासी 30 वर्षीय शाहनवाज पुत्र इमरान अपने दोस्तों के साथ कार से हथनीकुण्ड बैराज और खारा जल विद्युत परियोजना घूमने आया था। घूमने के दौरान सभी युवक नहर में नहाने लगे। इसी दौरान शाहनवाज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथी युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापत...