नहर में डूबने की दो घटना में एक युवक की मौत, दो किशोरों की तलाश जारी
गाज़ियाबाद, मई 31 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गंगनहर में नहाते समय डूबने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह नहर में नहाते समय गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना रविवार शाम की है, जिसमें नहाने के दौरान ही दो किशोर तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने एनडीआरएफ को सर्च अभियान चलाने के लिए सूचित किया है। नहर में एक माह के अंदर डूबने से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहली घटना में रविवार सुबह गाजियबाद के नंदग्राम निवासी भरतभूषण अपने दोस्त संदीप, साहिल के साथ मुरादनगर स्थित गंगनहर में नहाने के लिए आए थे। नहाते समय भरतभूषण गहरे पानी में चले गए और डूबने लगा। अपने आप को डूबता देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। नहर में नहा रहे युवकों ने करीब एक किलोमीटर जाकर उन्हें किसी तरह नहर से बाहर निकाला। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.