बरेली, जून 22 -- जानवरों को पानी पिलाने के दौरान किशोर की नहर में डूब गया। मौके पर पहुंचे परिजन ने उसे बाहर निकाला, जब तक मौत हो चुकी थी। बिथरी चैनपुर के गांव पुरनापुर निवासी हीरा सिंह खेती-किसानी और पशु पालन करते हैं। रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे उनका छोटा बेटा 16 वर्षीय हिमांशु जानवरों को लेकर गांव के बाहर बड़ी नहर में पानी पिलाने गया था। पानी पिलाने के दौरान हिमांशु संतुलन बिगड़ने से नहर में गिर गया और गहराई में चला गया। तैरना नहीं आने के कारण हिमांशु नहर से नहीं निकल सका और डूब गया। जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, तब तक हिमांशु की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- रिंद नदी में डूबने से किशोर की मौत हिमांशु तीन भाइयों में सबसे छोटा था और बीते सत्र में उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। परिजन ने पुलिस को...