फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद, अशोक जैन फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवक कुलदीप का शव आगरा नहर से बरामद होने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। युवक ने बुधवार को मां की डांट से नाराज होकर सेक्टर-37 के सामने आगरा नहर में छलांग लगा दी थी। करीब 20 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव खेड़ी पुल की तरफ जाने वाली नहर के बीच बनी कठपुलिया के नीचे से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव मिलापरिवार की स्थिति परिजनों के अनुसार कुलदीप पिछले कुछ समय से मोबाइल फोन को लेकर भी घर वालों से नाराज चल रहा था। बुधवार सुबह वह घर के पास से छोले-भटूरे लेकर आया था। भीषण गर्मी को देखते हुए उसकी मां ने उसे भटूरे खाने से मना करते हुए डांट दिया। इसी बात से आहत होकर वह घर ...