औरैया, फरवरी 24 -- अछल्दा, संवाददाता। पांच दिन पहले तुरुकपुर नहर में कार गिरने से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद मंगलवार को पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और पानी में तलाशी अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने मृतक पुत्र का मोबाइल बरामद कर लिया, जबकि महिला का पर्स और मोबाइल नहीं मिल सका। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों की बात सुनी। बताया गया कि 19 फरवरी को तुरुकपुर गांव के पास नहर में कार गिरने से व्यापारी राजीव गुप्ता, उनकी पत्नी मधु गुप्ता और छोटे पुत्र शुभम गुप्ता की डूबकर मौत हो गई थी। घटना के बाद बड़े बेटे सूर्य मोहन ने पुलिस से भाई का मोबाइल तथा मां का पर्स व मोबाइल तलाशने की मांग की थी। मंगलवार को थाना प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस टीम के साथ औरैया क्षेत्र के मढ़ा गांव से बुलाए गए चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.