प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नवाबगंज इलाके में दुकान से घर जा रहे दुकानदार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि लालगंज इलाके में नहर में गिरने से साइकिल सवार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लालगंज के संगियापुर में मैरिज हाल के पास सोमवार देर रात नहर में गिरने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। लालगंज के ही शीतलागंज, इदिलपुर निवासी 25 वर्षीय अशरफ अली सोमवार देर रात घर जाते समय साइकिल सहित नहर में गिर गया था। स्थानीय लोगों ने अशरफ को नहर में गिरा देखकर यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची अगर उसे नहर से बाहर निकाल कर लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। ट्रामा सेंटर से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...