रायबरेली, मार्च 8 -- सरेनी,संवाददाता। रविवार शाम घर से हमीरगांव जा रहे अधेड़ की साइकिल अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा मजरे दूलापुर गांव के रहने वाले 65 वर्षीय रामशंकर पुत्र रामआसरे रविवार शाम करीब तीन बजे घर से साइकिल से हमीरगांव जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर करीब आठ फूट गहरे नहर में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। राहगीरी ने जब उसके शव को नहर में पड़ा देखा तो घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अमित सिंह ने बताया कि नहर में साइकिल गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.