मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुशहरी, हिसं.। गंडक नहर प्रोजेक्ट के तिरहुत मुख्य नहर के पक्कीकरण का कार्य जारी है। नहर के मुशहरी स्थित भाग में चिन्हित स्थलों पर नहर के नीचे आरपार क्रॉस ड्रेनेज देने, रबी और खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए नहर में जगह जगह आउटलेट्स देने और आबादी वाले क्षेत्रों में नहर की पेटी में सीढ़ी के निर्माण की मांग मुशहरी व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार उर्फ बनवारी सिंह और पूर्व जिला पार्षद मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह ने विभागीय अधिकारियों से की थी। इसपर कोई पहल न होने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी को पत्र लिखकर उनका ध्यान खींचा था। मंगलवार को मंत्री द्वारा बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को पत्र लिखकर विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश देने का आग्रह किया गया है। अपने पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.