अमरोहा, मई 4 -- नहर में कूदे बालक का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार को एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने मोटर बोट के सहारे करीब 22 किलोमीटर लंबी नहर में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लगी। मिलक अख्तियारपुर में अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर नूरी निवासी 12 वर्षीय आर्यंस ने शुक्रवार को नानी की डांट से क्षुब्ध होकर उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर संभावित स्थानों पर गहन तलाशी ली। यह भी पढ़ें- नहर में कूदे बालक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग गोताखोरों की मदद से नहर के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की गई। वहीं गांव शेरपुर के पास नहर में जाल भी डलवाया गया है, ताकि बहाव में बालक ...