नहर में कूदा अधेड़, पुलिस वालों ने बचाई जान
लखनऊ, जून 7 -- पारा में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अधेड़ ने नशे की हालत में शारदा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में छलांग लगाकर अधेड़ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समझा बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बचाव में एक सिपाही आंशिक रूप से घायल भी हो गया। हंसखेड़ा के डूडा कॉलोनी निवासी शिव शंकर (50) शनिवार देर रात डेढ़ बजे नशे की हालत में पैदल ही पारा थाने के सामने पहुंचा। वहां से गुजर रही शारदा नहर में छलांग लगा दी। अधेड़ को नहर में छलांग लगाता देख राहगीरों ने सूचना दी। पारा थाने पर मौजूद सिपाही उदयभान और मनोज ने अधेड़ को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। करीब 10 मिनट में ही बचाव कार्य के लिए थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। रस्सी की मदद से शिव शंकर को सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.