अमरोहा, जुलाई 8 -- मंडी धनौरा। नहर में कूदकर महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को ताजपुर लहदवर निवासी लाखन सिंह अपनी पत्नी सोनी के साथ गांव से धनौरा आ रहे थे। मोहिद्दीनपुर पुल पर सोनी ने चलती बाइक से नहर में छलांग लगा दी थी। उसे बचाने के लिए उसका पति भी नहर में कूद गया था। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला था, ग्रामीण महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित किया था। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि 11 माह पूर्व उन्होंने अपनी बेटी सोनी 24 वर्ष का विवाह लाखन सिंह के साथ किया था। मगर दहेज ना लाने के कारण पति लाखन सिंह, ससुर रामचंद्र, सास लीलावती, जेठ व देवर रत्ने व बबलू और शशि पत्नी बबलू द्वारा उसे ...