सहारनपुर, जुलाई 13 -- बडगांव, संवाददाता। गांव बेलडा मिवासी किशोरी की हत्या के इरादे से लिंक नहर में धक्का देने से उसकी डूबकर मौत हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। दो दिन पहले गांव बडूली के समीप लिंक नहर में मिला गांव बेलड़ा निवासी अंतिमा (15) पुत्री मुनेश का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर कर अगवा कर उसकी हत्या कर नहर में फेंकने को आरोप लगाए थे। पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की। मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धक्का देने से नहर में डूबने की पुष्टि होने पर पुलिस ने रविवार को आरोपी आयान पुत्र साबिर उर्फ शब्बू निवासी ग्राम बेलडा बुजुर्ग के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार भड़ाना का कहना है कि आरोपी द्व...