गढ़वा, अप्रैल 1 -- कांडी। थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर-मझिआंव मुख्य पथ पर भंडरिया गांव में भीम बराज मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर बांयी नहर में पलट गई। कार दुर्घटना में कार सवार दो लोग बाल बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार कार पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कादल गांव से मोरबे की ओर तेज गति से जा रही थी। उसी दौरान कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। उसके बाद वह भीम बराज मोड़ के समीप कार संभाल नहीं पाया और पुलिया से टकराते हुए नहर में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसके बाद आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। कार सवार दोनों लोगों को बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि कार का एयर बैग खुलने के कारण वह बच गए। कार लगभग 10 फीट गहरी नहर में चली गई थी। वहीं दुर्घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को वहां पहुंचने से पहले ही ...