प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के अशोगी गांव के समीप से निकली शारदा सहायक जलशाखा नरई में मंगलवार दोपहर में एक युवती का शव दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि लगभग 25 वर्षीय युवती का शव है। चेहरे पर चोट के निशान हैं। युवती पीले रंग का सलवार सूट पहने हुए हैं उसका चेहरे पर चोट के निशान और मुंह से खून निकला है। पुलिस ने काफी देर तक शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिससे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मनोज कुमार तोमर ने कहा कि युवती के शव की पहचान नहीं हुई, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.