मिर्जापुर, जनवरी 29 -- अहरौरा (मिर्जापुर)। अहरौरा जलाशय से निकली अहरौरा मेन कैनाल में एक युवक का शव पाया गया। पुलिस ने युवक की नहर में डूबने से मौत बता रही है। अरोड़ा थाना क्षेत्र के मनिकपुर गांव निवासी सुजीत कुमार 32 वर्ष पुत्र छोटे लाल बुधवार की रात में अहरौरा से पैदल अपने गांव जा रहा था। जब वह रात में अपने घर नहीं पहुंचा तो परीजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिवार वालों ने रात में काफी खोज लेकिन सुजीत का कहीं पता नहीं चला। वही गुरुवार की सुबह नहर में उतराया उसका शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस नहर से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.