बाराबंकी, फरवरी 23 -- बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में मित्तई गांव के पास रविवार की दोपहर इंदिरा नहर में एक बच्चे का शव उतराते हुए मिला। पुलिस ने शव को निकाला। मृतक की पहचान सीतापुर जनपद निवासी के रूप में हुई है। दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। परिजनों ने शव की पहचान की। रविवार की दोपहर मित्तई गांव के पास इंदिरा नहर में एक बच्चे का शव देख कर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर के बाहर निकाल। सीतापुर जिला के थाना बिसवा में दो बच्चों की गुम होने की जानकारी होने पर देवा पुलिस वहां की पुलिस को सूचना दी। शाम को पहुंचे परिजनों ने मृतक बच्चे की पहचान फैज़ (आठ) पुत्र इसरत पठान निवासी ग्राम बुढ़नापुर थाना बिसवा सीतापुर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि 20 फ़रवरी को फैज अपने चाचा फरीद (नौ) के संग शौच के लिए कोटरा पुल चौराहा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.