सुल्तानपुर, अप्रैल 19 -- गोसाईगंज। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोनारा के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में शनिवार देर रात एक क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को नहर में पानी नहीं होने के कारण शव झाड़ियों में फंसा हुआ दिखाई पड़ा। मृतक के पास से कुछ कागजात, नकदी और मोबाइल फोन बरामद होने की सूचना है। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। चौकी इंचार्ज भटमई सुनील सिंह यादव ने बताया कि पुरुष का शव काफी सड़ चुका है, जिससे उम्र नहीं पता चल पा रही है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...