आजमगढ़, मई 25 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के तोवां गांव के समीप स्थित नहर माइनर पुलिया की रेलिंग टूटने से कभी भी बड़ा हादसा घटित होने की संभावना बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों की शिकायत के बाद भी नहर विभाग के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के लाहीडीह-तोवा मार्ग पर नरह माइनर पुलिया की रेलिंग कई माह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिया और सड़क की चौड़ाई कम होने से आये दिन जाम लगता है। इस मार्ग से ट्रक, स्कूल बस, सवारी गाड़ियों का बराबर आना-जाना लगा रहता है। यह मार्ग से तोवा, राजापुर ,सिकरौर, सरायमीर, मिर्जापुर ब्लाक, फूलपुर एवं निजामाबाद आदि गांव को जोड़ता है। यह भी पढ़ें- बिन रेलिग पुलिया से परेशानी ग्रामीणों ने टूटी पुलिया की रेलिंग के मरम्मत कराये जाने के लिए...