औरैया, अप्रैल 9 -- दिबियापुर, संवाददाता। नगर के नहर बाजार क्षेत्र में एक बार फिर मकान और दुकानों पर ध्वस्तीकरण का संकट मंडराने लगा है। सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत 58 में से 48 मकान-दुकानों को 15 अप्रैल तक कब्जा खाली करने का नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा के बाद 16 अप्रैल से बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिए जाएंगे। गुरुवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर बाजार, कंचौसी रोड और नहर पुल के आसपास भ्रमण कर मुनादी कराई और लोगों से स्वयं कब्जा हटाने को कहा। इस दौरान सहायक अभियंता धनंजय तिवारी समेत विभागीय टीम मौजूद रही।अधिकारियों ने बताया कि उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका के अनुपालन में विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना है। इसके तहत पहले चरण में नोटिस जारी किए गए थे, जबकि दूसरे चरण में न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.