औरैया, जून 26 -- कस्बे के हरीगंज बाजार से गुजर रही एक ओवरलोड डीसीएम शुक्रवार दोपहर नहर पुल पर लगे हाइट गेज को पार नहीं कर सकी, जिससे अछल्दा-बिधूना मुख्य मार्ग और नहर रोड पर करीब 25 मिनट तक जाम लगा रहा। मौके पर मौजूद पुलिस ने सूझबूझ से डीसीएम को पीछे कराकर यातायात सुचारु कराया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12:20 बजे फफूंद की ओर से आ रही एक ओवरलोड डीसीएम हरीगंज बाजार से होकर रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद नहर पुल पर पहुंचे हाइट गेज में फंस गई। वाहन आगे नहीं बढ़ सका, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने डीसीएम चालक को वाहन पीछे कराने के निर्देश दिए। काफी मशक्कत के बाद डीसीएम को बैक कराया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों ओर से वाहनों का आवागमन शुर...