कानपुर, फरवरी 18 -- सिकंदरा। कांधी रजबहे के असलनापुर पुल के नीचे कूड़ा कचड़ा जाम होने के कारण रजबहा ओवरफ्लो होकर पानी किसानों के खेत में घुस गया। इससे किसानों की लाही आदि की पकी खड़ी फसल को नुकसान हो रहा है। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पिंडार्थु कांधी रजवाहे पर पड़ने बाला असलनापुर रोहिनी नहर पुल के तीन दरवाजों में से आधे दरवाजे बंद पड़े हैं। जिससे नहर विभाग द्वारा छोड़ा गया पानी आगे जाने से बाधित होकर दबाव के चलते नहर पटरी के ऊपर से खेतों में बह रहा है।जिसको लेकर क्षेत्रीय किसानों की रातों की नींद हराम हो गई है।मामले को लेकर एसडीएम सिकंदरा प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि फिलहाल झाल पर पड़ने वाले शटर कुछ नीचे करवाए जा रहे हैं।जिससे नहर का पानी पटरी से न फैले। जल्द ही बाधित पुल की साफ सफाई कराई जाएगी।जिससे किसानों को मुसीबतों का सामना न करना पड़े।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.