गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघउच गंडक नहर पुल के पास बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक पर सवार एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान मीरगंज निवासी कामेश्वर साह के रूप में हुई है। उन्हें स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...