रायबरेली, जनवरी 28 -- महाराजगंज, संवाददाता। महाराजगंज-इन्हौना मार्ग से सिकंदरपुर गांव के जाने के लिए बने जौनपुर नहर के दूसरे पुल की रेलिंग पूरी तरीके से टूट गई है। आए दिन इसी पुल पर दुर्घटनाएं हो रही है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे राइस मिल से भूसी लदाकर जा रहा ट्रक जौनपुर नहर पुल में जाते-जाते बचा गया। चालक व क्लीनर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। जौनपुर ब्रांच से सिकंदरपुर को जाने वाले नहर पुल की दोनों तरफ की रेलिंग कई वर्षों से टूटी पड़ी है। शायद जिम्मेदार किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है। इसी पुल से बुधवार दोपहर भूसी लादकर रेलिंग रहित पुल से गुजर रहा एक ट्रक अचानक नहर की ओर झुक गया। ट्रक अचानक झुकते ही दुर्घटना की आशंका होने पर चालक व क्लीनर अपनी जान बचाकर कूद गए। भूसी लदे ट्रक के अचानक पुल पर झुकते ही तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्...