संतकबीरनगर, अप्रैल 6 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना धर्मसिहवा पुलिस ने नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा अपनी टीम कांस्टेबल ओमवीर सिंह, कांस्टेबल अमृतेश मिश्रा व चालक अर्जुन प्रसाद के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम सुकरौली से पाखापार जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक पैदल जा रहा है, जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और ग्राम पाखापार के बाहर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक युवक उस रास्ते से आता दिखाई दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे ...