मधेपुरा, मई 1 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र। बैजनाथपुर से लिटियाही जाने वाली सड़क में घैलाढ़ बाजार के नहर पर बना पुल राहगीरों के लिए खतरनाक बन चुका है। इस पुल के दोनों साइड रेलिंग नहीं रहने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
पुल की स्थिति इस पुल से कई गांव के लोगों की हर दिन आवाजाही बनी रहती है। खासकर भारी वाहनों के चालक इस पुल से सुरक्षित आवाजाही करने के दौरान डरे सहमे रहते हैं। मालूम हो कि यह पुल बैजनाथपुर से पथरहा, घैलाढ़, गमहरिया होकर लिटियाही जाने का मुख्य मार्ग है। पुल के दोनों किनारे रेलिंग नहीं रहने से आमलोगों के अलावा गाय, भैंस, बकरी सहित अन्य मवेशी गिरकर जख्मी हो रहे हैं। सबसे अधिक खतरा अंधेरी रात में पुल से गुजरने के दौरान बना रहता है।
प्रशासन की लापरवाही बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी और विभाग लापरवाह बना हुआ है। पुल निर्माण लगभग 50...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.