बिजनौर, मार्च 17 -- कोतवाली देहात। क्षेत्र के ग्राम बरूकी में नहर पर पुल निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों में प्रशासन और एनएचएआई के प्रति नाराजगी साफ देखने को मिली। धरना स्थल पर पहुंचे जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि एनएचएआई द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग लगातार वादाखिलाफी कर रहा है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि बरूकी में नहर पर पुल का निर्माण क्षेत्र की प्रमुख जरूरत है। पुल न होने के कारण किसानों, छात्रों और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती है। कई बार संबंधित अधिकारियों से वार्ता के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।सुनी...