छपरा, अप्रैल 8 -- परसा,एक संवाददाता। सुगनी-फुलवरिया नहर पर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर के समीप एक फाइनेंस कर्मी को पिस्तौल का भय दिखाकर तीन अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक व लैपटॉप छीन लिया। घटना बुधवार की सुबह करीब 10:25 की है। पीड़ित फाइनेंस कर्मी मकेर थाना क्षेत्र के नंदन कैतुका निवासी प्रमोद कुमार राय का पुत्र आकाश नंदन है। घटना की सूचना तुरंत फाइनेंस कर्मी ने 112 इमरजेंसी पुलिस को मोबाइल पर दी। सूचना मिलने के साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फाइनेंस कर्मी से पूछताछ की। घटना को लेकर फाइनेंस कर्मी ने बताया कि थाने में लिखित शिकायत करके उसने बताया है कि वह अपने घर मकेर थाना क्षेत्र के नंदन कैतुका से बाइक से सगुनी फुलवरिया नहर के रास्ते ऑफिस के काम से पटना जा रहा था । तभी पीछे से एक बाइक पर आए सवार तीन अज्ञात युवकों ने अचानक आगे आकर बाइक को घेर ...