मधेपुरा, मई 19 -- घैलाढ़ संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश सड़कें और नहर इन दिनों ईट भट्ठा मालिकों के अतिक्रमण की चपेट में है। सड़क और नहर किनारे मिट्टी का पहाड़ बना कर रखे जाने से स्थानीय लोगों और राहगीर को अधिक परेशानी हो रही है। मालूम हो कि आधा दर्जन सड़क मार्ग में दर्जनों मिट्टी का पहाड़ ईंट भट्ठा मालिकों द्वारा बनाया जा रहा है। मिट्टी भराई कार्य में ट्रैक्टर, ट्राली, हाइवा, जेसीबी लगाया गया है। मिट्टी ढुलाई के दौरान धुल के गुब्बारे उड़ते हैं। सड़क किनारे के घरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। दोपहर के बाद तेज हवा के साथ उड़ती धूल कण से लोगों दिनचर्या प्रभावित हो रहा है। आवाजाही में राहगीर व आमलोगों को भी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी शाम के समय होती है। सड़क और नहर पर मिट्टी जमा किए जाने से सड़क संकीर्ण बन ग...