हापुड़, जून 3 -- ,अनूपपुर डिबाई से सिंभावली तक नहर पटरी मार्ग पर मिट्टी से भरे डंपरों की लगातार आवाजाही के कारण उड़ रही धूल और बढ़ते प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि धूल, तेज रफ्तार डंपरों और यातायात अव्यवस्था के कारण रोजाना हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन लोकहित के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने थाना प्रभारी सिंभावली को प्रार्थना-पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के ग्राम अनूपपुर डिबाई से सिंभावली तक नहर पटरी मार्ग पर मिट्टी ढोने वाले डंपरों की लगातार आवाजाही से उड़ रही धूल और बढ़ते प्रदूषण को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- गलियों से ट्रैक्टर पर मिट्टी ढुलाई करने से टूट रही सड़क इस संबंध में भारती...