प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- कुंडा, संवाददाता। नहर पटरी पर पक्की दीवार बनाकर अतिक्रमण किए जाने के मामले को लेकिर सिंचाई विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जेसीबी लगाकर किए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर नहर पटरी को साफ कराया। कुंडा इलाके से निकली टिकरिया अल्पिका की नहर पटरी पर सरांय गोपाल गांव के पास कुछ लोगों ने पक्की दीवार खड़ी कर अतिक्रमण कर लिया था। जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतें हो रही थी। उसी मामले को लेकर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आशुतोष कुमार, जेई अरुण प्रताप सिंह, रामेश्वर सिंह, राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी से पक्के निर्माण सहित अन्य अतिक्रमण हटवाया तो रास्ता साफ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...