बहराइच, अप्रैल 2 -- बाबागंज, संवाददाता। नवाबगंज क्षेत्र के एक माइनर में छह महीने पहले बारिश के दौरान गहरा गड्ढा हो गया था। तब से उसे पाटा नहीं गया है। ग्रामीण व स्कूली बच्चे गड्ढे में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। गेहूं की कटाई शुरू होने को है किसानों को घर तक उपज पहुंचाने में बड़ी दिक्कत होगी। ब्लाक नवाबगंज के जगन्नाथपुर रजबहा माइनर पर जिगरिया गांव के पास माइनर की पटरी पर बड़ा गड्ढा हो गया है। ग्रामीण इसी रास्ते से अस्पताल व बच्चे स्कूल जाते हैं। पटरी पर गहरा गड्ढा हो जाने की वजह से राहगीरों सहित बच्चों को निकलने में बड़ी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में तो किसी तरह लोग बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। बच्चे अक्सर इस गड्ढे में गिर जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.