लखीमपुरखीरी, मई 16 -- सीतापुर ब्रंच नहर की पूर्वी पटरी पर दो महिलाओं से सोने की चेन व एक जोड़ी झाले के साथ नगदी छीनकर भागने का मितौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एक व्यक्ति की पहचान करते हुए नामजद तहरीर दी है। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कैमहरा निवासी रामवती अपनी छोटी बहन के साथ अपनी पुत्री के घर मितौली थाना क्षेत्र के गांव विदईपुरव जा रही थी। पीड़ित रामवती ने मितौली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दोपहर 12 बजे सीतापुर ब्रंच नहर के पूर्वी पटरी के गांव देवमनिया के पास घात लगाए बाइक सवार दो युवकों ने लूट करते हुए सोने की चेन व एक जोड़ी झाला के साथ नगदी छीनकर भागे। यह भी पढ़ें- महिला से सोने का झाला उड़ाने में मुकदमा दर्ज उसके भागते देखकर रामवती ने एक व्यक्ति की पहचान कर ली। यह भी पढ़ें- महिला से 40 ह...