उन्नाव, मार्च 9 -- उन्नाव। नहर पटरी को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए सिंचाई विभाग ने नहर पटरी पर 54 किमी मार्ग का निर्माण शुरु करा दिया है। आठ करोड़ की लागत से बनने वाला यह मार्ग सफीपुर को असोहा से जोड़ेगा। नहर पटरी में लगातार कब्जा बढ़ रहा है। ऐसे में विभाग नहर पटरियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए निर्माण करा रहा है। सिंचाई खंड के एक्सईएन दीपक यादव ने बताया कि विभाग नहरों की निगरानी कर सके व नहर पटरियां कब्जा मुक्त रहे, इसको देखते हुए सफीपुर के मुंडा से असोहा तक वैकल्पिक मार्ग खडंजा बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होने बताया कि 3.30 मीटर चौड़ा खडंजा लगाने के लिए आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिसके बाद कुशहरी गांव के निकट खडंजा निर्माण के लिए काम शुरु करा दिया गया है।दो भागों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.