गिरडीह, फरवरी 13 -- बगोदर। कोनार नहर निर्माण के नाम पर किस तरह से रुपए की बर्बादी होती है यह बगोदर में देखने को मिल रहा है। कोनार नहर बगोदर डिवीजन में दस साल पूर्व किए गए निर्णय कार्य को तोड़कर फिर से निर्माण कार्य किया जा रहा है जबकि पूर्व में किए गए निर्माण कार्य कहीं क्षतिग्रस्त तक नहीं हुआ है। ऐसे में उसे तोड़कर फिर से निर्माण किया जाना कहीं न कहीं रूपए की बर्बादी को दर्शाता है। नहर का निर्माण कार्य इन दिनों अलपीटो पंचायत में चल रहा है। जहां 10 साल पूर्व किए गए नहर निर्माण कार्य को जेसीबी मशीन से तोड़ा जा रहा है और फिर से निर्माण कार्य किया जाएगा। यहां यह भी बता दें कि 10 साल पूर्व नहर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नहर में घास-फूस उग आया था। उस घास-फूस की सफाई के लिए भी 5 साल पूर्व लगभग 18 लाख रुपए का टेंडर हुआ था और जैसे - तैसे घास-...