आरा, जनवरी 29 -- संदेश, संवाद सूत्र। प्रखंड के चिल्होस गांव के समीप कोईलवर राजवाहा नहर टूटने से सैकड़ों बीघे में लगी रबी की फसल बर्बाद हो गयी है। ग्रामीणों ने बताया की तीन दिनों से यहां पानी का रिसाव हो रहा था। इसकी जानकारी नहर विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन उनकी ओर से कोई उपाय नहीं किया गया। इस कारण बुधवार की दोपहर बाद ही नहर पूरी तरह टूट गई। इससे गेहूं, मसूर और तेलहन के सैकड़ों बीघे में लगी फसल डूब गई। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। नहर टूटने की सूचना पाकर संदेश अंचलाधिकारी अरुण कुमार, सोन नहर अवर प्रमंडल पदाधिकारी शिल्पी प्रिया, जेई सहित मौसमी कर्मचारी को लेकर पहुंचे। इसके बाद नहर के पानी को कम कर टूटे हुए भाग की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। साथ ही कृषि समन्वयक को क्षतिग्रस्त फसल का आकलन कर वरीय पदाधिकारियों को अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.